अम्बाला
अम्बाला, भारत के हरियाणा राज्य में अम्बाला जिले में एक शहर और एक नगर निगम है, / From Wikipedia, the free encyclopedia
अम्बाला (Ambala) भारत के हरियाणा राज्य के अम्बाला ज़िले में स्थित एक नगर व नगरनिगम है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली, से लगभग 200 किमी उत्तर में है। यहाँ सिन्धु नदी का जलसम्भर क्षेत्र और गंगा नदी का जलसम्भर मिलता है, और अम्बाला पंजाब राज्य की सीमा से सटा हुआ है। राज्य सीमा के पार समीप ही पटियाला नगर है। अम्बाला लम्बे काल से भारतीय सेना की एक प्रमुख छावनी रही है iऔर दो भागों में विभाजित है - अम्बाला छावनी और अम्बाला नगर, जो एक-दूसरे से लगभग 8 किमी दूर हैं। अम्बाला दो नदियों से घिरा है, उत्तर में घग्गर नदी और दक्षिण में टांगरी नदी। श्रीनगर से कन्याकुमारी जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 यहाँ से गुज़रता है। भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यटन कें क्षेत्र में भी अम्बाला का महत्वपूर्ण स्थान है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य अम्बाला Ambala, देश ...
अम्बाला Ambala | |
---|---|
{{{type}}} | |
अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन | |
निर्देशांक: 30.38°N 76.78°E / 30.38; 76.78 | |
देश | भारत |
प्रान्त | हरियाणा |
ज़िला | अम्बाला ज़िला |
स्थापना | 14वीं शताब्दी |
संस्थापक | अम्बा राजपूत |
नाम स्रोत | अम्बा देवी |
ऊँचाई | 264 मी (866 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,07,934 |
भाषा | |
• प्रचलित | हरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 1330xx, 1340xx |
दूरभाष कोड | 0171 |
बंद करें