आइस हॉकी
From Wikipedia, the free encyclopedia
आइस हॉकी या बर्फ हॉकी बर्फ पर खेला जाने वाला खेल है जो हॉकी खेल का एक स्वरुप है। इसमें प्रतिद्वंदी स्केटरों के की मदद से छड़ी द्वारा गोल करने की कोशिश करते हैं, आइस हॉकी कनाडा, मध्य और पूर्वी यूरोप, नॉर्डिक देशों, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय है।।[1] अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ बर्फ हॉकी से सम्बंधित कार्यक्रमों की देखरेख एवं आयोजन करता है। आइस हॉकी कनाडा का आधिकारिक राष्ट्रीय शीतकालीन खेल है। शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में आइस हॉकी प्रमुख खेलों में से एक होता है।