आईबीएम
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी निगम / From Wikipedia, the free encyclopedia
आईबीएम (अंग्रेज़ी: International Business Machines Corporation (IBM), अनुवाद: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम) एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क,संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। ये कंपनी 170 से भी ज्यादा देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत 1911 में कम्प्यूटिंग-टैबुलैटिंग-रिकॉर्डिंग कंपनी के नाम से हुआ था, जिसे 1924 में बदल कर इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कर दिया गया था।
आईबीएम का लोगो | |
व्यापार करती है | न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार[1] |
---|---|
उद्योग | सॉफ्टवेयर उद्योग, हार्डवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रबंधन, सूचान प्रौद्योगिकी सलाहकार, सूचना प्रौद्योगिकी[2] |
नियति | सक्रिय |
स्थापना | न्यूयॉर्क नगर 16 जून 1911 |
मुख्यालय | न्यूयॉर्क नगर , संयुक्त राज्य अमेरिका[3] |
प्रमुख व्यक्ति | गिनी रोमेटी[4] गिनी रोमेटी[5] |
उत्पाद | सॉफ़्टवेयर, आँकड़ा केन्द्र, हार्डवेयर, क्लाउड कम्प्यूटिंग |
राजस्व | 60,530,000,000 अमेरिकी डॉलर[6] |
प्रचालन आय | 1,156,000,000 अमेरिकी डॉलर[6] |
कुल संपत्ति | 123,380,000,000 अमेरिकी डॉलर[7] |
स्वामित्व | बर्कशायर हाथवे |
कर्मचारी | 352,600[8] |
सहायक कंपनियाँ | रेड हैट[9] |
वेबसाइट | https://www.ibm.com/[10] |
इसे बिग ब्लू नाम से भी जाना जाता है। ये दुनिया की सबसे अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी में से एक है, जिसमें 2017 के अनुसार लगभग 3,80,000 कर्मचारी काम कर रहे थे। इन्हें आईबीमर्स के रूप में जाना जाता है। इनके कर्मचारियों को अब तक 5 नोबल पुरस्कार, 6 टुरिन्ग पुरस्कार, तकनीकी के क्षेत्र में 10 और विज्ञान के क्षेत्र में 5 राष्ट्रीय पदक भी मिल चुका है। इन्टरनेशनल बिजनेस मशीन