आरा-छपरा सेतु
From Wikipedia, the free encyclopedia
आरा-छपरा सेतु अथवा वीर कुँवर सिंह सेतु गंगा पर बना है।[2] यह भोजपुर जिले के बबुरा और सारण जिले के डोरीगंज को जोड़ता है।[3][4] इस पुल के बन जाने के बाद आरा से छपरा की दूरी 100 किमी कम हो गई।[5] आरा साइड में 16 किलोमीटर व छपरा साइड में एक किलोमीटर एप्रोच रोड है।[6] पुल के निर्माण पर 860 करोड़ खर्च अनुमानित है।[7][8] वर्ष 2010 में 676 करोड़ का लागत से इस सेतु का निर्माण शुरू किया गया।[9] एनएच 30 से शहर में आने वाली गाड़ियों बिना पटना पहुंचे ही उत्तर बिहार पहुंच जाएंगी।
सामान्य तथ्य आरा-छपरा सेतु वीर कुंवर सिंह सेतु, निर्देशांक ...
आरा-छपरा सेतु वीर कुंवर सिंह सेतु | |
---|---|
निर्देशांक | 25°43′41″N 84°48′52″E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | |
वहन | 4-lane Extradosed bridge, High Level Bridge (approaches) |
पार | Ganges |
स्थान | Arrah–Chhapra |
लक्षण | |
डिज़ाइन | Extradosed bridge |
सामग्री | Concrete |
कुल लम्बाई | 4,350 मीटर (14,270 फीट) |
चौड़ाई | 24 मीटर (79 फीट) |
दीर्घतम स्पैन | 120 मीटर (390 फीट)[1] |
स्पैन संख्या | 16 |
लेन संख्या | 4 |
इतिहास | |
निर्माण पूर्ण | Under Construction |
बंद करें