उत्तर कोयल नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तर कोयल नदी (North Koel River) भारत के झारखण्ड राज्य में बहने वाली एक नदी है। इस नदी का उद्गम स्थल रांची पठार का मध्य भाग (गुमला जिले के एक छोटे से गांव कुटुवा से) है। इसके बाद उत्तरी कोयल नदी लातेहार जिले के नेतरहाट से पूर्व से गुज़रती हुई पलामू जिले के हैदरनगर से पश्चिमोत्तर में सोन नदी में विलय हो जाती है, जो स्वयं गंगा नदी की एक उपनदी है। उत्तरी कोयल नदी की कुल लम्बाई लगभग 260 किमी0 है। इस नदी के किनारे पर कुछ महत्वपूर्ण नगर स्थित है- डाल्टनगंज (पलामू), बरवाडीह (लातेहार), मझिआंव (गढ़वा)।[1][2]
सामान्य तथ्य उत्तर कोयल नदी North Koel River, स्थान ...
उत्तर कोयल नदी North Koel River | |
---|---|
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | झारखण्ड |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | राँची पठार का मध्य भाग |
• स्थान | कुटुवा गांव, गुमला ज़िला, झारखण्ड |
• निर्देशांक | 23°38′09″N 84°41′05″E |
नदीमुख | सोन नदी |
• स्थान |
मोहम्मदगंज, पलामू ज़िला, झारखण्ड |
• निर्देशांक |
24°31′51″N 83°52′38″E |
लम्बाई | 260 कि॰मी॰ (160 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | औरंगा नदी, बांकी नदी, खजूरी जलाशय। |
• दाएँ | अमानत नदी, बूढ़ा नदी। |
बंद करें