उदय शंकर
भारतीय नर्तक,कोरोग्राफर और अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
उदय शंकर (8 दिसम्बर 1900 - 26 सितंबर 1977) (बांग्ला: উদয় শংকর) भारत में आधुनिक नृत्य के जन्मदाता और एक विश्व प्रसिद्ध भारतीय नर्तक एवं नृत्य-निर्देशक (कोरियोग्राफर) थे जिन्हें अधिकतर भारतीय शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्य के तत्वों में पिरोये गए पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य में पश्चिमी रंगमंचीय तकनीकों को अपनाने के लिए जाना जाता है; इस प्रकार उन्होंने आधुनिक भारतीय नृत्य की नींव रखी और बाद में 1920 और 1930 के दशक में उसे भारत, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकप्रिय बनाया और भारतीय नृत्य को दुनिया के मानचित्र पर प्रभावशाली ढंग से स्थापित किया।[1][2][3][4][5].
उदय शंकर | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
8 दिसम्बर 1900 उदयपुर, राजस्थान |
मौत |
26 सितंबर 1977 (आयू 76) कोलकाता |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | नृतक, कोरियोग्राफर |
जीवनसाथी | अमला शंकर |
बच्चे | आनंद शंकर, ममता शंकर |
1962 में उन्हें भारत की संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय अकादमी 'संगीत नाटक अकादमी' द्वारा इसके सर्वोच्च पुरस्कार, 'जीवनपर्यंत उपलब्धि के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप' से सम्मानित किया गया था; और 1971 में भारत सरकार ने उन्हें अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। विश्वभारती द्वारा १९७५ में उन्हें "देशी कोत्तम" सम्मान प्रदान किया गया।[6]