कालका

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

कालकाmap

कालका (Kalka) भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है और यहाँ से गुज़रने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 उस राज्य के में प्रवेश का एक मुख्य मार्ग है।[1][2][3]

सामान्य तथ्य कालका Kalka, देश ...
कालका
Kalka
Thumb
कालका
कालका
हरियाणा में स्थिति
निर्देशांक: 30.83°N 76.93°E / 30.83; 76.93
देश भारत
राज्यहरियाणा
ज़िलापंचकुला ज़िला
ऊँचाई656 मी (2,152 फीट)
जनसंख्या (2011)
  कुल34,134
भाषा
  प्रचलितहरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड133302
दूरभाष कोड01733
बंद करें

इतिहास

इस शहर का नाम प्रसिद्ध प्राचीन कालिका माता मंदिर पर है।

आवागमन

सड़क मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग ५ पर हरियाणा के पिंजौर व हिमाचल प्रदेश के परवाणू के बीच स्थित है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग २२ पर बाईपास (हिमालयन एक्सप्रेसवे) बना दिया गया है, जो पिंजौर, परवाणू तथा कालका को बाहर से ही लांघ कर निकल जाता है। अतः अंबाला या चंडीगढ़ की तरफ से कालका जाने के लिए यात्रियों को खास ध्यान रखना चाहिए पिंजौर से ठीक पहले राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर बाएं मुड़ें। शिमला से आते समय परवाणू से ठीक पहले राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर दाएं मुड़ें।

रेल मार्ग

निकटतम रेलवे स्टेशन - कालका रेल मार्ग- दिल्ली कालका मुख्य रेल मार्ग, कालका शिमला नैरो गेज रेल मार्ग। कालका शिमला रेल मार्ग युनेस्कोके हेरिटेज स्थानो कि सूची में समाविष्ट है।

वायु मार्ग

निकटतम हवाई अड्डा - चंडीगढ़।

दर्शनीय स्थल

धार्मिक कालिका माता मंदिर यहाँ का सबसे लोकप्रिय स्थल है। स्थानीय बाज़ार में मिट्टी, चीनीमिट्टी (सिरेमिक्स) आदि की कलाकृतियों की दुकानें देखने लायक हैं। इसके अलावा, कालका के आसपास और भी दर्शनीय जगह है। जैसे की:

  • पिंजौर गार्डन
  • मोरनी की पहाड़ियां
  • भीमा देवी मंदिर स्थल संग्रहालय
  • श्री त्रिमूर्तिधाम बालाजी हनुमान मंदिर
  • शिवलोत्तरीया

इन्हें भी देखें

बाहरी कडियाँ

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.