किर्गिज़स्तान के प्रांत
From Wikipedia, the free encyclopedia
किर्गिज़स्तान सात प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें किर्गिज़स्तान में 'ओब्लास्त' (област, oblast) बुलाया जाता है।[1] किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक प्रशासनिक रूप से एक स्वतन्त्र शहर (किरगिज़ भाषा में шаар या 'शार') का दर्जा रखती है, लेकिन साथ-ही-साथ चुय प्रांत की राजधानी भी है। ओश का शहर भी एक स्वतन्त्र शहर ('शार') का दर्जा रखता है। किर्गिज़स्तान के प्रान्तों के ज़िलों को रायोन (район, rayon) बुलाया जाता है।