कुआखाई नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कुआखाई नदी (Kuakhai River) भारत के ओड़िशा राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की वितरिका है जो राज्य की राजधानी, भुवनेश्वर, से पूर्व से गुज़रती है। महानदी की कटक के पास बहती हुई काठजोड़ी नदी नामक शाखा स्वयं दो भागों में बँट जाती है और दक्षिणी शाखा का नाम कुआखाई है। भुवनपुर के समीप कुआखाई की फिर एक शाखा अलग होती है, जो कुशभद्रा नदी कहलाती है और निमापड़ा की ओर जाकर बंगाल की खाड़ी में विलय हो जाती है। सरदेईपुर के समीप कुआखाई से दया नदी और भारगवी नदी नामक शाखाएँ निकलती हैं। आगे चलकर दया नदी में मलागुणी नदी विलय होती है और यह चिल्का झील में बह जाती है। भुवनेश्वर नगर के लिए अधिकांश जल का प्रबंध कुआखाई नदी और दया नदी से करा जाता है।[1][2]
सामान्य तथ्य कुआखाई नदी Kuakhai River, स्थान ...
कुआखाई नदी Kuakhai River | |
---|---|
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | ओड़िशा |
नगर | भुवनेश्वर |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | काठजोड़ी नदी से बंट कर आरम्भ |
• स्थान | कुनहेईपड़ा |
• निर्देशांक | 20.448°N 85.851°E / 20.448; 85.851 |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें