Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कुर्रम (पश्तो: كرمه, द कुर्रमा; अंग्रेज़ी: Kurram) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में अफ़्ग़ानिस्तान से लगी हुई एक सुन्दर वादी है। प्राचीनकाल में इसे वैदिक संस्कृत में ऋग्वेद में क्रुमू कहते थे।[1][2] प्रशासनिक रूप से यह पाकिस्तान के संघ-शासित क़बीलाई क्षेत्र का एक विभाग है। कुर्रम वादी का नाम इसमें से गुज़रने वाली कुर्रम नदी से आया है और इसके उत्तर में बर्फ़ से ढके सफ़ेद कोह के पर्वत हैं। यहाँ पर रहने वाले लोग पश्तो बोलने वाले पठान हैं।
पश्चिमी कुर्रम वादी में तूरी पठान (توری, Turi) रहते हैं जो धर्म से ज़्यादातर शिया मुसलमान हैं, हालांकि वैसे पठान अधिकतर सुन्नी होते हैं। इस वजह से इनकी और कट्टरवादी तालिबान गुटों की नहीं बनती और आपसी झड़पें होती रहती हैं। तूरी पश्तूनों के बारे में कहा जाता है कि यह किसी ज़माने में तुर्की नसल के हुआ करते थे। लगभग ६०० साल पहले तूरियों पर सुन्नी-पंथी बंगश पश्तून क़बीले के अधिकार जमा लिया था लेकिन इनमें आपसी लड़ाईयाँ आज भी जारी हैं। वादी की पूर्वी तरफ़ सुन्नी पश्तून रहते हैं जो ज़ाज़ी (ځاځی), मंगल (منګل), पारस और बंगश क़बीलों के हैं।[3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.