कोकुर्यौ
From Wikipedia, the free encyclopedia
गोगुरयेओ (कोरियाई: 고구려, अंग्रेज़ी: Goguryeo) एक प्राचीन कोरियाई राज्य था जो आधुनिक कोरिया, दक्षिणी मंचूरिया और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय प्रान्त के दक्षिणी भाग पर फैला हुआ था। यह ३७ ईसापूर्व से ६६८ ईसवी तक अस्तित्व में रहा। बेकजे और सिल्ला के साथ यह 'प्राचीन कोरिया के तीन राज्यों' में से एक था। कोरियाई प्रायद्वीप में राजनैतिक प्रभाव के साथ-साथ गोगुरयेओ अपने पड़ोस के चीन और जापान के क्षेत्रों में भी दख़ल देता था।[1]