गिरा जलप्रपात
From Wikipedia, the free encyclopedia
गिरा प्रपात अथवा गीरा प्रपात (गुजराती: ગીર ધોધ) भारतीय राज्य गुजरात के डांग जिले में स्थित एक जलप्रपात है। डांग जिले के पश्चिमी भाग वघई के पास गिरमल नामक स्थान के समीप स्थित है। इसे गिरमल प्रपात भी कहते हैं।[1] इसे गुजरात का सबसे बड़ा जलप्रपात माना जाता है जो 30 मीटर (98 फीट) की ऊंचाई से गिरता है।[2]
सामान्य तथ्य गिरा जलप्रपात, अवस्थिति ...
गिरा जलप्रपात | |
---|---|
गिरा प्रपात का एक दृश्य | |
अवस्थिति | गुजरात |
निर्देशांक | 20.7387°N 73.4918°E / 20.7387; 73.4918 |
कुल ऊँचाई | 30 |
जलमार्ग | गिरा नदी, अंबिका नदी |
बंद करें
गिरा एक छोटी नदी है जिसकी लंबाई लगभग 130 किलोमीटर है और यह सतपुड़ा पर्वत के ढालों पर अपनी घाटी बनाती हुई उतरती है। इसके निचले और अंतिम भाग में यह प्रपात स्थित है जहाँ गिरा नदी का पानी ऊँचाई से अंबिका नदी में गिरता है।[3]
वघई यहाँ से सबसे निकटवर्ती रेलवे स्टेशन है। यहाँ यात्रा करने का सबसे बेहतरीन समय मानसून का वर्षा काल होता है जब नदी में पर्याप्त पानी होता है।