गुरुवार
सप्ताह का दिन / From Wikipedia, the free encyclopedia
गुरुवार सप्ताह का पाँचवा दिन है। इसे बृहस्पतिवार, वीरवार या बीफ़े भी कहा जाता है। यह बुधवार के बाद और शुक्रवार से पहले आता है। मुसलमान इसे जुमेरात कहते हैं क्योंकि यह जुम्मा (शुक्रवार) से एक दिन पहले आता है।
बृहस्पति को देवताओ के गुरु माना जाता है, अत: इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है।