चंद्रमा का विमुख फलक
From Wikipedia, the free encyclopedia
चंद्रमा का विमुख फलक (far side of the Moon), जिसे पहले चंद्रमा का अंधकार पक्ष (dark side of the Moon) कहा गया,[1] चंद्रमा का एक गोलार्ध है जिसका मुखड़ा हमेशा पृथ्वी से दूर रहता है। उस पार का इलाका असंख्य प्रहार क्रेटर की भीड़ एवं अपेक्षाकृत कुछ समतल चंद्र मारिया के साथ पूर्णतः बीहड़ है। यहाँ दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी है जो सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है। चंद्रमा का पृथ्वी की ओर केवल एक ही मुख रहने का कारण ज्वारबंधन (tidal locking) है। पृथ्वी पर रहने वाले चांद का विमुख फलक कभी नहीं देख सकते - उसे देखने के लिए पृथ्वी की सतह छोड़कर अंतरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा को दूसरी ओर से देखने जाना पड़ता है।