चित्रगुप्त
हिंदू मिथकों में एक देवता, यमराज के सहायक / From Wikipedia, the free encyclopedia
चित्रगुप्त एक हिन्दू देवता हैं जो यमराज के सहायक के रूप मे कार्य करते हैं और मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा "अग्रसंधानि" नामक रजिस्टर में रखते हैं। मनुष्य के मृत्यु होने पर यमलोक पहुंचने पर, चित्रगुप्त जी उनके कर्मों को पढ़ते हैं, जिससे यह निर्णय लेने में आसानी मिलती है कि वे पृथ्वी पर उसके कर्मों के आधार पर स्वर्ग जाएगा या नर्क। वे ब्रह्मा के सत्रहवें मानसपुत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी रचना ब्रह्मा की आत्मा और मन (चित) के साथ साथ सम्पूर्ण काया से हुईं है और इस प्रकार उन्हें ब्राह्मण की तरह वेद लिखने का अधिकार दिया गया है ब्राह्म जी की सम्पूर्ण काया से उत्पन्न पुत्र चित्र गुप्त के वंशज कायस्थ कहलाये।। [1][2][3]
सामान्य तथ्य चित्रगुप्त, संबंध ...
चित्रगुप्त | |
---|---|
बैंकॉक में चित्रगुप्त जी मूर्ति | |
संबंध | हिन्दू देवता |
निवासस्थान | संयमनीपुरी |
मंत्र | ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः |
अस्त्र | लेखनी(मसि) एवं तलवार (असि) |
जीवनसाथी |
सुर्यपुत्री दक्षिणा नंदिनी एरावती शोभावती |
बंद करें