चैत्र
भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत का पहला माह / From Wikipedia, the free encyclopedia
चैत्र हिंदू पंचांग का पहला मास है। इसी महीने से भारतीय नववर्ष आरम्भ होता है। हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र की बहुत ही अधिक महता है। अनेक पर्व इस मास में मनाये जाते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा, चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इसका महीने का नाम चैत्र पड़ा।
चैत्र | वैशाख | ज्येष्ठ | आषाढ़ | श्रावण | भाद्रपद | आश्विन | कार्तिक | अग्रहायण | पौष | माघ | फाल्गुन |
<< | चैत्र | >> | ||||
र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
१ शु | २ शु | ३ शु | ४ शु | ५ शु | ६ शु | |
७ शु | ८ शु | ९ शु | १० शु | ११ शु | १२ शु | १३ शु |
१४ शु | पूर्णिमा | १ कृ | २ कृ | ३ कृ | ४ कृ | ५ कृ |
६ कृ | ७ कृ | ८ कृ | ९ कृ | १० कृ | ११ कृ | १२ कृ |
१३ कृ | १४ कृ | अमावस्या | ||||
2024 | ||||||
मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरम्भ की थी। वहीं सतयुग का आरम्भ भी चैत्र माह से माना जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए एवं जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया था, जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरम्भ हुआ।[1]
इसी दिन आर्य समाज (१८७५) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (१९२५) की स्थापना हुई थी।