जिमी वेल्स
विकिपीडिया के सह-संस्थापक और अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी / From Wikipedia, the free encyclopedia
जिमी वेल्स (जन्म:7 अगस्त 1966[2], हुन्त्विली अलबामा) एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं। वे Jimmy Wales के नाम से इण्टरनेट पर ब्लॉग[3] भी लिखते थे।
जिमी वेल्स | |
---|---|
जिम्मी डोनेल "जिम्बो" वेल्स (2009 का चित्र) | |
जन्म |
जिम्मी लव दो वेल्स 7 अगस्त 1966 (1966-08-07) (आयु 57) हुन्त्विली, अलबामा |
आवास | सेण्ट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा, अमेरिका[1] |
उपनाम | "जिम्बो" |
पेशा | अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी, |
पदवी |
अध्यक्ष विकिया इन्कार्पोरशन (2004 से अब तक) अध्यक्ष विकिमीडिया फाउण्डेशन (जून 2003 से अक्टूबर 2006 तक) |
वेबसाइट www |
संयुक्त राज्य अमेरिका के इस नौजवान ने दो-दो विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, पी०एचडी० करके पहले एक वित्तीय संस्थान में नौकरी की तत्पश्चात् शिकागो में शोध निदेशक हो गये। 1996 में बोमिस के नाम से दो साझीदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था स्थापित की जिसने न्यूपेडिया नाम के मुक्त ज्ञानकोश प्रदायी संस्थान व उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को प्रारम्भिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
सम्प्रति (आजकल) वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।