Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
झेंगझोऊ (郑州, Zhengzhou) मध्य चीन के हेनान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उपप्रांत (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखने वाला एक नगर है। प्राचीन चीन में यह नगर चीन की राजधानी रहा है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८६,२६,५०५ अनुमानित की गई थी जिसमें से ३९,८०,२५० इसके शहरी क्षेत्र में रह रहे थे। अपने लम्बे इतिहास के कारण झेंगझोऊ में बहुत से पुरातन स्थल हैं। शहर से ५० मील दक्षिण-पश्चिम में शाओलिन मंदिर स्थित है जिसे सन् ४९५ ईसवी में भारत से आये बातुओ नामक भिक्षु के लिए निर्मित किया गया था। ५३७ ईसवी में यहाँ बोद्धिधर्म नाम का एक और भारतीय भिक्षु आकर शिक्षा देने लगा और उसने कुंग-फ़ू सिखाई।[1]
झेंगझोऊ में गर्मियों में मौसम गरम और नम होता है। जुलाई में औसत तापमान २७ °सेंटीग्रेड होता है। गर्मियों में बारिशें भी पड़ती हैं। सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे गिर जाता है और कभी-कभी बर्फ़ गिरती है। जनवरी का औसत तापमान ०.१ °सेंटीग्रेड रहता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.