डेविड कैमरन
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री २०१० से २०१६ तक / From Wikipedia, the free encyclopedia
डैविड विलियम डोनाल्ड कैमरन (/ˈkæmᵊrən/; जन्म ९ अक्तूबर, १९६६)[1] २०१० से जुलाई २०१६ तक संयुक्त राजशाही के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। वे कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता थे तथा ये विटने से संसद सदस्य थे।[2] यूरोपीय संघ की सदस्यता पर हुए जनमत संग्रह में जनता ने संघ को छोड़ने का निर्णय दिया तो उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।[3]
द राइट ऑनरेबल डैविड कैमरन संसद सदस्य | |
---|---|
पद बहाल ११ मई २०१० – १३ जुलाई २०१६ | |
राजा | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
सहायक | निक क्लेग |
पूर्वा धिकारी | गौर्डन ब्राउन |
उत्तरा धिकारी | थेरेसा मे |
नेता विपक्ष | |
पद बहाल ६ दिसंबर, २००५ – ११ मई २०१० | |
राजा | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
प्रधानमंत्री | टोनी ब्लेयर गौर्डन ब्राउन |
पूर्वा धिकारी | माईकल हावर्ड |
उत्तरा धिकारी | हॅरियट हर्मन |
नेता, कंज़र्वेटिव पार्टी (यूके) | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण ६ दिसंबर, २००५ | |
पूर्वा धिकारी | माईकल हावर्ड |
स्टेट ऑफ़ एड्युकेशन के शैडो सचिव | |
पद बहाल ६ मई, २००५ – ६ दिसंबर, २००५ | |
नेता | माइकल हावर्ड |
पूर्वा धिकारी | टिम कॉलिन्स |
उत्तरा धिकारी | डेविड विल्लेट्स |
हाउस ऑफ कॉमन्स में विटने से सांसद। | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण ७ जून, २००५ | |
पूर्वा धिकारी | शॉन वुडवर्ड |
बहुमत | 22,740 (39.4%) |
जन्म | 9 अक्टूबर 1966 (1966-10-09) (आयु 57)[1] लंदन, [[संयुक्त राजशाही]] |
जन्म का नाम | डेविड विलियम डोनाल्ड कैमरन |
राजनीतिक दल | कंज़र्वेटिव पार्टी, यूके |
जीवन संगी | सैमेन्था शेफ़ील्ड कैमरन (1996–वर्तमान) |
बच्चे | इवान (मृत) नैन्सी आर्थर फ़्लोरेन्स |
निवास | १० डाउनिंग स्ट्रीट |
शैक्षिक सम्बद्धता | ब्रेज़नोज़ कॉलेज, ऑक्सफोर्ड |
धर्म | एंज़्लिक |
जालस्थल | डेविड कैमरन का आधिकारिक जालस्थल |
कैमरन ने ब्रेज़नोज़ महाविद्यालय, ऑक्स्फ़ोर्ड से दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र (पीपीई ) विषय में १९८८ में प्रथम श्रेणी (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इन्हें इनके पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर वर्नॉन बोगडेनॉर "समर्थतम छात्रों में से एक" कहा करते थे।[4][5] अपने ऑक्सफोर्ड प्रवास काल में ये बुलिंग्डब क्लब के सदस्य रहे थे। इन्हॊने कंज़र्वेटिव अनुसंधान विभाग ज्वाइन किया और नॉर्मन लेमाउण्ट एवं माईकल हावर्ड के विशेष सलाहकार बने। फ़िर ये कार्ल्टन कम्युनिकेशंस के कारपोरेट मामलों के निदेशक पद पर सात वर्ष तक आसीन रहे।
कैमरन पहली बार संसद के लिये १९९७ में स्टैफ़्फ़ोर्ड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में आए। ये यूरोस्केप्टिक मंच पर अपनी पार्टी से उसकी एकल-यूरोपीय मुद्रा (यूरो) में ब्रिटिश सदस्यता विरोधी विचारधारा के कारण उससे अलग हो गए। हालांकि राष्ट्रीय औसत वोटों से कुछ न्यून रहने पर वे हारे भी। इसके बाद उनको संसद सदस्यता हेतु प्रथम विजय २००१ के आम चुनावों में ऑक्स्फ़ोर्डशायर की विट्टने निर्वाचन क्षेत्र से मिली। तब इन्हें आधिकारिक विपक्ष का स्थान मिला। २००५ के आम चुनावों में नीति समन्वय अध्यक्ष भी बने। अपनी युवा एवं उदारवादी प्रत्याशी की छवि के कारण ही २००५ में इन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी के चुनावों में विजय पाई। [6] तब ये प्रथम बार ब्रिटेन के प्रधान मंत्रीबने।