ताजुद्दीन अहमद
बांग्लादेशी राजनेता और बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री (1925-1975) / From Wikipedia, the free encyclopedia
ताजुद्दीन अहमद, (बांग्ला: তাজউদ্দীন আহমদ) (जुलाई २३,१९२५ – नवंबर ३,१९७५) एक बांग्लादेशी राजनयिक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में युद्धकालीन अंतरिम सरकार का मुक्ति युद्ध में निर्णायक नेतृत्व किया था। उन्हें बांग्लादेश के जन्म एवं स्वतंत्रता के सबसे प्रभावशाली, निर्णायक एवं सूत्रधारी शख़्सियतों में गिना जाता है। १९७१ के अंतरिम सरकार के उनके नेतृत्व नें बांग्लादेशी राष्ट्रवादियों के विभिन्न राजनीतिक, सामरिक, जातिगत एवं सांस्कृतिक खेमों को एकजुट कर दिया था।
सामान्य तथ्य राष्ट्रपति, उत्तराधिकारी ...
ताजुद्दीन अहमद | |
ताजुद्दीन अहमद | |
कार्यकाल १७ अप्रैल १९७१ – १२ जनवरी १९७२ | |
राष्ट्रपति | शेख मुजीबुर्रहमान सैयद नज़रुल इस्लाम (कार्यवाहक) |
---|---|
उत्तराधिकारी | शेख मुजीबुर्रहमान |
जन्म | २३ जुलाई १९२५ दरदारिया, बंगाल प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु | 3 नवम्बर १९७५(१९७५-11-03) (उम्र 50) ढाका, बांग्लादेश |
राजनैतिक पार्टी | बांग्लादेश अवामी लीग (१९४९–१९७५) |
अन्य राजनैतिक सहबद्धताएं |
अखिल भारतीय मुस्लिम लीग (१९४९ के पूर्व) |
विद्या अर्जन | ढाका विश्वविद्यालय |
धर्म | इस्लाम |
बंद करें