द अवेंजर्स
2012 की मार्वल द्वारा निर्मित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
द अवेंजर्स (अंग्रेज़ी: The Avengers) २०१२ में बनी अमरीकी सुपर हीरो फ़िल्म है जिसका निर्माण मार्वल स्टूडियोज़ ने किया है व वितरण डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह मार्वल कॉमिक्स की इसी नाम की सुपर हीरो टीम पर आधारित फ़िल्म है। मार्वल के फ़िल्म विश्व में यह छठी फ़िल्म है। इसका लेखन व निर्देशन जोस व्हीडन ने किया है और फ़िल्म में सांझा पात्रों के रूप में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ़्लो, क्रिस हैमस्वर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, टॉम हिडल्स्टन और सैम्युल एल॰ जैक्सन है। द अवेंजर्स में निक फ्यूरी, जो शील्ड के निदेशक है, आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, हल्क और थॉर को एकजुट करते हैं ताकि दुनिया को बचाया जा सके।
द अवेंजर्स | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | जोस व्हीडन |
निर्माता | केविन फाइगी |
अभिनेता | |
छायाकार | सिमस मैक्गार्वी |
संपादक |
|
संगीतकार | एलन सिल्वेस्ट्री |
निर्माण कंपनी |
मार्वल स्टूडियोज़ |
वितरक | डिज़्नी पिक्चर्स1 |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
143 मिनट |
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
भाषा | अंग्रेज़ी |
लागत | 220 मिलियन |
द अवेंजर्स का विकास कार्य अप्रैल २००५ में शुरू हुआ जब मार्वल स्टूडियोज़ को मेरिल लिंच का प्रस्ताव मिला। मई २००८ में आयरन मैन की सफलता के बाद मार्वल ने घोषणा की कि द अवेंजर्स को जुलाई २०११ में रिलीज़ किया जाएगा। स्कारलेट जोहानसन को मार्च २००९ में लेने के बाद फ़िल्म को २०१२ में ढकेल दिया गया। व्हेडन को अप्रैल २०१० में फ़िल्म पर लाया गया जिन्होंने कथानक को पुनः लिखा जिसे ज़ेक पेन ने लिखा था। निर्माण अप्रैल २०११ को एल्बुकेर्क्यु, न्यू मेक्सिको में शुरू किया गया और इसके बाद क्लेवलैंड, ओहायो में अगस्त २०११ व न्यू योर्क शहर में सितंबर २०११ में आगे बढ़ा। फ़िल्म को बाद में ३डी में परिवर्तित किया गया।
द अवेंजर्स को ११ अप्रैल २०१२ को विश्वभर में, २७ अप्रैल २०१२ को भारत में व ४ मई २०११ को अमेरिका में २डी व ३डी में रिलीज़ किया गया।