दीया कुमारी
भारतीय राजनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
राजकुमारी दीया कुमारी कच्छवाहा (जन्म: 30 जनवरी 1971, बाड़मेर गोव्टरमेंट हॉस्पिटल) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में राजसमन्द से लोकसभा सांसद एवं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री हैं। वे पूर्व राजस्थान विधानसभा में सवाई माधोपुर से विधायक थी। जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी कच्छवाहा जी जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में दीया कुमारी राजसमन्द से सांसद बनीं, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मौजूदा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें विद्यानगर सीट से मैदान पर उतारा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया। वर्तमान में राजस्थान राज्य की नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री हैं 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया है।[1]
सामान्य तथ्य राजकुमारी दीया देवी, राज्यपाल ...
राजकुमारी दीया देवी | |
---|---|
उप मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 15 दिसम्बर 2023 Serving with प्रेमचंद बैरवा | |
राज्यपाल | कलराज मिश्र |
मुख्यमंत्री | भजन लाल शर्मा |
कार्यकाल 2023 - 2028 | |
जन्म | 30 जनवरी 1971 (1971-01-30) (आयु 53) जयपुर, राजस्थान, भारत |
जीवन संगी | नरेन्द्र सिंह |
बच्चे | महाराज कुमार पद्मनाभ सिंह (पुत्र) राजकुमार महाराज लक्ष राज सिंह (पुत्र) राजकुमारी गौरवी कुमारी (पुत्री) |
धर्म | हिन्दू |
बंद करें