Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе, دوشنبه, Dushanbe) मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी वर्ष २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी। शहर को १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) के नाम से जाना जाता था और १९२९ से १९६१ तक इसका नाम स्तालिनाबाद (Сталинобод, Stalinobod) रहा।
इस लेख का लहजा विकिपीडिया के औपचारिक लहजे को नहीं दर्शाता है। अधिक जानकारी वार्ता पृष्ठ पर मिल सकती है। (अगस्त 2013) |
ताजिकी और फ़ारसी दोनों भाषाओं में 'दुशान्बे' का मतलब सोमवार होता है। दुशान्बे एक गाँव हुआ करता था जहाँ हर सोमवार को एक बाज़ार लगा करता था, जो समय के साथ-साथ विस्तृत होकर एक बड़ा नगर बन गया।[1]
वर्ष २००६ के अनुमान के अनुसार, दुशान्बे के नागरिक ८३.४% ताजिक, ९.१% उज़बेक, ५.१% रूसी और २.४% अन्य समुदायों के थे। १९२६ से लेकर २०१० तक यहाँ की आबादी बहुत तेज़ी से बढ़ी है जिसका अनुमान इस तालिका से लगाया जा सकता है।[उद्धरण चाहिए]
१९२६ | १९३६ | १९५९ | १९७० | १९७९ | १९८९ | २००० | २०१० |
---|---|---|---|---|---|---|---|
६,००० | ८३,००० | २,२४,२४२ | ३,७३,८८५ | ४,९३,५२८ | ६,०४,००० | ५,६२,००० | ७,२४,००० |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.