देवघर
झारखंड राज्य का एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
देवघर, (संथाली: ᱫᱮᱣᱜᱷᱚᱨ) भारत के झारखण्ड राज्य का एक शहर है। यह देवघर जिले का मुख्यालय तथा हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। इसे 'बाबाधाम' नाम से भी जाना जाता है| यहाँ भगवान शिव का एक अत्यन्त प्राचीन मन्दिर स्थित है। हर सावन में यहाँ लाखों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहाँ भारत के विभिन्न भागों से तीर्थयात्री और पर्यटक आते ही हैं, विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। इन भक्तों को 'काँवरिया' कहा जाता है। ये शिव भक्त बिहार में सुल्तानगंज से गंगा नदी से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर देवघर में भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। शिव पुराण मे लिखा है ये मंदिर श्मशान मे है।
देवघर बैद्यनाथधाम बैद्यनाथधाम | |
---|---|
नगर निगम | |
देश | भारत |
राज्य | झारखण्ड |
जिला | देवघर |
क्षेत्र | 2,479 किमी2 (957 वर्गमील) |
ऊँचाई | 254 मी (833 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,03,116 |
• दर्जा | झारखण्ड में 5वाँ |
• घनत्व | 602 किमी2 (1,560 वर्गमील) |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिन्दी, संथाली,मगही |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०) |
पिन | 814112 |
दूरभाष कोड | 00916432 |
वाहन पंजीकरण | JH-15 (जेएच १५) |
लिंगानुपात | 921 ♂/♀ |
वेबसाइट | www |
देवघर, उत्तरी अक्षांश 24.48 डिग्री और पूर्वी देशान्तर 86.7 पर स्थित है।[1] इसकी मानक समुद्र तल से ऊँचाई 254 मीटर (833 फीट) है।
देवघर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का स्थान है। इसके अलावा, देवघर 51 शक्तिपीठों में से एक मां तारापीठ भी है। देवघर की वार्षिक श्रावण मेला भारत की सबसे बड़ी मेलों में से एक है।[2]
देवघर को भगवान शिव के निवास स्थान के रूप में माना जाता है। यहां स्थित वैद्यनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मंदिर का गर्भगृह त्रिकोणीय आकार का है और इसमें एक काला शिवलिंग स्थापित है।