धामेक स्तूप
From Wikipedia, the free encyclopedia
धमेख स्तूप एक वृहत स्तूप है और उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ में स्थित है। यह वाराणसी से 13 कि॰मी॰ दूर है।[1] धमेख स्तूप का निर्माण ५०० ईसवी में[2] मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा २४९ ई.पू. में बनवाये गए एक पूर्व स्तूप के स्थान पर किया गया था। यह सारनाथ की सबसे आकर्षक संरचना है।
सामान्य तथ्य धमेख स्तूप, धर्म संबंधी जानकारी ...
धमेख स्तूप | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | बौद्ध धर्म |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | सारनाथ, उत्तर प्रदेश, भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 25.3808°N 83.0245°E / 25.3808; 83.0245 |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | स्तूप |
निर्माण पूर्ण | 500 ई. |
बंद करें
इस बेलनाकार स्तूप का आधार व्यास 28 मीटर है जबकि इसकी ऊंचाई 43.6 मीटर है। धमेख स्तूप को बनवाने में ईंट और रोड़ी और पत्थरों को बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है। स्तूप के निचले तल में शानदार फूलों की नक्काशी की गई है।[3]