नागपुर
महाराष्ट्र में एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
नागपुर भारत के महाराष्ट्र राज्य का तिसरा सबसे बडा शहर है। यह महाराष्ट्र और भारत का एक प्रमुख नगर है और भारत के मध्य में स्थित है। नागपुर को महाराष्ट्र कि उपराजधानी होने का दर्जा प्राप्त है।[6][7]
नागपुर मराठी: नागपूर | ||
---|---|---|
महानगर | ||
ऊपर से दक्षिणावर्त: दीक्षाभूमि, नागपुर ऑरेंज, विदर्भ क्रिकेट असोसियेशन, नगर दृश्य, स्वामिनारायण मंदिर | ||
| ||
निर्देशांक: 21.15°N 79.08°E / 21.15; 79.08 | ||
देश | भारत | |
प्रान्त | महाराष्ट्र | |
ज़िला | नागपुर ज़िला | |
स्थापना | 1702[1] | |
संस्थापक | गोंड राजा (बख्त बुलंद शाह) | |
शासन | ||
• प्रणाली | महापौर-परिषद | |
• सभा |
| |
• सांसद | नितिन गडकरी (भाजपा) | |
• महापौर | दयाशंकर तिवारी (भाजपा) | |
क्षेत्र | 393.50 किमी2 (151.93 वर्गमील) | |
• नागपुर नगर | 227.36 किमी2 (87.78 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 310 मी (1,020 फीट) | |
जनसंख्या (2011) | ||
• नगर | 24,05,665 | |
• दर्जा | भारत: 13वाँ महाराष्ट्र : तीसरा विदर्भ: प्रथम | |
• घनत्व | 11000 किमी2 (30,000 वर्गमील) | |
• महानगर | 24,97,870 | |
भाषा | ||
• प्रचलित | मराठी, हिन्दी | |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) | |
पिनकोड | 440 001 – 440 037[2] | |
दूरभाष कोड | +91-712 | |
वाहन पंजीकरण | MH-31 (नागपुर पश्चिम) MH-49 (नागपुर पूर्व)[3] MH-40 | |
उत्पाद | $43 अरब (2021-22) [4] | |
एचडीआई | Very High[5] | |
वेबसाइट | www www www www |
नागपुर भारत का १३वां व विश्व का ११४ वां सबसे बड़ा शहर हैं। यह नगर संतरों के लिये काफी मशहूर है। इसलिए इसे लोग संतरों की नगरी भी कहते हैं। हाल ही में इस शहर को देश के सबसे स्वच्छ व सुंदर शहर का इनाम मिला है। नागपुर भारत देश का दूसरे नंबर का ग्रीनेस्ट (हरित शहर) शहर माना जाता है।नागपुर शहर की स्थापना गोंड राजा बख्त बुलंद शाह ने की थी। फिर वह राजा भोसले के उपरान्त मराठा साम्राज्य में शामिल हो गया। १९वीं सदी में अंग्रेज़ी हुकूमत ने उसे मध्य प्रान्त व बेरार की राजधानी बना दिया। आज़ादी के बाद राज्य पुनर्रचना ने नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी बना दिया। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की यह दीक्षा भूमि भी है।नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रवादी संघटनाओ का एक प्रमुख केंद्र है।