![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/20/Opodiphthera_eucalypti_male.jpg/640px-Opodiphthera_eucalypti_male.jpg&w=640&q=50)
पतंगा
From Wikipedia, the free encyclopedia
शलभ, पतंगा या परवाना तितली जैसा एक कीट होता है। जीवविज्ञान श्रेणीकरण के हिसाब से तितलियाँ और पतंगे दोनों 'लेपीडोप्टेरा' वर्ग के प्राणी होते हैं। पतंगों की १.६ लाख से ज़्यादा क़िस्में (स्पीशीयाँ) ज्ञात हैं, जो तितलियों की क़िस्मों से लगभग १० गुना हैं। वैज्ञानिकों ने पतंगों और तितलियों को अलग बतलाने के लिए ठोस अंतर समझने का प्रयत्न किया है लेकिन यह सम्भव नहीं हो पाया है। अंत में यह बात स्पष्ट हुई है कि तितलियाँ वास्तव में रंग-बिरंगे पतंगों का एक वर्ग है जो भिन्न नज़र आने की वजह से एक अलग श्रेणी समझी जाने लगी हैं। अधिकतर पतंगे निशाचरता दिखलाते हैं (यानी रात को सक्रीय होते हैं), हालाँकि दिन में सक्रीय पतंगों की भी कई जातियाँ हैं।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/20/Opodiphthera_eucalypti_male.jpg/320px-Opodiphthera_eucalypti_male.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e5/Pergesa_acteus_%28Cramer%2C_1779%29%2C_Kerala.jpg/640px-Pergesa_acteus_%28Cramer%2C_1779%29%2C_Kerala.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2f/A_Moth_on_marble_floor.jpg/640px-A_Moth_on_marble_floor.jpg)