परमानन्द झा
From Wikipedia, the free encyclopedia
परमानन्द झा (जन्म :1944, दरभंगा,बिहार, भारत[1]) नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं नेपाल के उच्चतम् न्यायालय के भूतपूर्व न्यायधीश हैं। वेह नेपाल के सबसे सफल जातिवादी पार्टी मधेसी जनाधिकार फोरम से संबन्धित है। नेपाल के संविधान सभा के निर्वाचन से ठीक पहले तराई के गैह्र-नेपालीभाषी (मधेसी, आदिवासी और जनजाति) द्वारा संयुक्त रूप में मधेस आन्दोलन हुआ था। इस आन्दोलन द्वारा प्रवाहित जनउर्जा को तत्कालीन जातीय संस्था, मधेसी जनाधिकार फोरम द्वारा निर्वाचन में प्रतिस्पर्धा कर अपने पक्ष में संचित कर लिया। भाषिक राजनीति के अन्तर्गत मधेसी भाषा (मैथिली, अवधी और भोजपुरी) प्रवर्धन पर वचनवद्ध दल के नेता परमानन्द झा द्वारा उपराष्ट्रपति के रूप में हिंदी में लिया गया सपथ ने लोगों आश्चर्य चकित किया था।