![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e0/Mutual_Annihilation_of_a_Positron_Electron_pair.svg/langhi-640px-Mutual_Annihilation_of_a_Positron_Electron_pair.svg.png&w=640&q=50)
परिशून्यन
From Wikipedia, the free encyclopedia
परिशून्यन (Annihilation[1]) किसी वस्तु के सर्वनाश अथवा पूर्णतः समाप्त होने की अवस्था का नाम है।[2] संस्कृतनिष्ट शब्द परिशून्यन का शाब्दिक अर्थ परम रूप से शून्य होना।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e0/Mutual_Annihilation_of_a_Positron_Electron_pair.svg/320px-Mutual_Annihilation_of_a_Positron_Electron_pair.svg.png)
परिशून्यन | |
प्रयोगशाला
| |
भौतिक विज्ञान में, यह शब्द सामान्यतः अपपरमाण्विक कणों की उनके प्रतिकणों से होने वाली टक्कर में घटित घटना की प्रक्रिया को निरूपित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसका एक उदाहरण चित्र में दिखाया गया है जहाँ एक इलेक्ट्रॉन अपने प्रतिकण पॉजिट्रॉन के साथ परिशून्यन करके एक फोटोन युग्म देता है।[3]