पाओंटा साहिब
हिमाचल प्रदेश का एक शहर, भारत विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हिमाचल प्रदेश का एक शहर, भारत विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पाओंटा साहिब (Paonta Sahib) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है, जिसके पार उत्तराखण्ड राज्य स्थित है। पाओंटा साहिब एक महत्वपूर्ण सिख तीर्थस्थान है।[1][2][3]
पाओंटा साहिब Paonta Sahib ਪਾਂਉਟਾ ਸਾਹਿਬ | |
---|---|
पाओंटा साहिब का दृश्य | |
निर्देशांक: 30.438°N 77.624°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | सिरमौर ज़िला |
ऊँचाई | 389 मी (1,276 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 25,183 |
भाषा | |
• प्रचलित | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 173025 |
वाहन पंजीकरण | HP-17 |
इस शहर को दशम सिख गुरु गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। इसी जगह का नाम पहले "पाओंटिका" था। कहा जाता है कि सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी अश्व रोहण करके जा रहे थे। वो इसी जगह पहुँच कर रुक गए थे। इसी लिए "पाओं" और "टीके" को मिलाकर "पाओंटा" नाम दिया गया था। गुरु गोबिन्द सिंह जी ने इस जगह पर गुरुद्वारा स्थापित करा और यहीं पर साढ़े चार साल गुज़ारे और धर्मग्रंथों को रचा। स्थानीय संग्रहालय में गुरु गोबिन्द जी द्वारा प्रयोग किया कया बहुत सा सामन भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया है।
पाओंता का अवस्थिति 30.438°N 77.624°Eपर समुद्रतल से १,२७६ फुट ऊपर है। समीपी नगरों में हिमाचल प्रदेश का नाहन, हरियाणा का यमुनानगर, उत्तर प्रदेश का सहारनपुर और उत्तराखण्ड का देहरादून हैं। कालेसर राष्ट्रीय उद्यान यहाँ से लगभग १४ किलोमीटर दूर है।
यहाँ कई सरकारी स्कूल और अंग्रेज़ी-माध्यम निजी स्कूल हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.