![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/Titanoides.jpg/640px-Titanoides.jpg&w=640&q=50)
पेलियोसीन युग
From Wikipedia, the free encyclopedia
पेलियोसीन युग (Paleocene epoch), जिसे पुरानूतन युग भी कहते हैं, पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास का एक भूवैज्ञानिक युग है जो आज से लगभग 6.6 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 5.6 करोड़ वर्ष पहले तक चला। यह पेलियोजीन कल्प (Paleogene) और नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) का सर्वप्रथम युग था। इस से पहले मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic) के अंतिम कल्प, चाकमय कल्प (Cretaceous), चल रहा था। पेलियोसीन युग के अंत होने पर इयोसीन युग (Eocene) आरम्भ हुआ।[1] पेलोयोजीन कल्प ( तथा पेलोयोसीन युग) और चाकमय कल्प की समय-सीमा पर क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना हुई जिसमें डायनासौर समेत पृथ्वी की बहुत-सी जीव जातियाँ मारी गई और स्तनधारियों को उभरने का अवसर मिला।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/Titanoides.jpg/640px-Titanoides.jpg)