![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/3/36/DQL_-PsU8AUSYRH.jpeg/640px-DQL_-PsU8AUSYRH.jpeg&w=640&q=50)
पैडमैन
आर बाल्की के द्वारा बनाई गई एक 2018 की फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
पैडमैन 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे हैं।[4][5] अमिताभ बच्चन विशेष भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म को प्रोडूस और निर्देशित कर रही है। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है।[6]
सामान्य तथ्य पैडमैन, निर्देशक ...
पैडमैन | |
---|---|
![]() थियेटर रिलीज़ पोस्टर | |
निर्देशक | आर. बल्कि |
लेखक |
आर. बल्कि स्वानंद किरकिरे (सह-लेखक) |
निर्माता |
|
अभिनेता |
अक्षय कुमार सोनम कपूर राधिका आपटे |
कथावाचक | अमिताभ बच्चन |
छायाकार | पी.सी. श्रीराम |
संपादक | चन्दन अरोरा |
संगीतकार | अमित त्रिवेदी |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
140 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹90 करोड़[2] |
कुल कारोबार | ₹150.00 करोड़[3] |
बंद करें