पोतनिर्माण
From Wikipedia, the free encyclopedia
पोतनिर्माण (Shipbuilding) से आशय जलयानों एवं अन्य तैरने वाले यानों के विनिर्माण से है। पोतनिर्माण का कार्य पोत प्रांगण (शिपयार्ड) में किया जाता है जहाँ इस कार्य के लिये आवश्यक सुविधायें होतीं हैं। पोतनिर्माण का कार्य प्रागैतिहासिक काल से ही होता चला आ रहा है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
व्यापारिक एवं सैनिक दोनों प्रकार के पोतों का निर्माण तथा रखरखाव नौइंजीनियरी (naval engineering) कहलाते हैं। नौका का निर्माण भी पोतनिर्माण जैसा ही है, इसे 'नौकानिर्माण' कहते हैं।
जलपोतों की आयु समाप्त हो जाने पर उन्हें तोड़कर उनके विभिन्न भाग अलग-अलग करके अन्य कार्यों में प्रयोग कर लिये जाते हैं।
अधिक जानकारी रैंक, देश ...
शिपनिर्माण उद्योग की वैश्विक स्थिति | ||||
रैंक | देश | सन २०१८ में पूरा किया गया कुल टन क्षमता (हजार)[1] | सन २०१८ के नए ऑर्डर के अनुसार बाजार का हिस्सा [2] | |
---|---|---|---|---|
1 | दक्षिण कोरिया | 49,600 | 40% | |
2 | चीन | 43,900 | 36% | |
3 | जापान | 13,005 | 7% | |
4 | अन्य देश | 5,000 | 17% | |
बंद करें