प्राण कुमार शर्मा
भारतीय कार्टूनिस्ट / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्राण कुमार शर्मा (१५ अगस्त १९३८ – ६ अगस्त २०१४) जिन्हें प्राण के नाम से भी जाना जाता था। भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल और लोकप्रिय कार्टूनिस्ट प्राण ने १९६० से कार्टून बनाने की शुरुआत की। प्राण को सबसे ज्यादा लोकप्रिय उनके पात्र चाचा चौधरी और साबू ने बनाया। सर्वप्रथम लोटपोट के लिए बनाये उनके ये कार्टून पात्र बेहद लोकप्रिय हुए और आगे चलकर प्राण ने चाचा चौधरी और साबू को केन्द्र में रखकर स्वतंत्र कॉमिक पत्रिकाएं प्रकाशित की।[1] उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र मिलाप से कार्टून बनाने की शुरुआत की थी।[2] ६ अगस्त २०१४ को उनका कैंसर से निधन हो गया।[3]
सामान्य तथ्य प्राण कुमार शर्मा, जन्म ...
प्राण कुमार शर्मा | |
---|---|
जन्म |
15 अगस्त 1938 कसूर, ब्रितानी भारत |
मौत |
अगस्त 6, 2014(2014-08-06) (उम्र 75) नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | कार्टूनिस्ट |
प्रसिद्धि का कारण | चाचा चौधरी, बिल्लू, पिंकी के रचयिता |
वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट |
बंद करें