बग़दाद
इराक की राजधानी और सबसे बड़ा शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
बग़दाद (अरबी: بغداد) विश्व का एक प्रमुख नगर एवं ईराक की राजधानी है। इसका नाम ६०० ई॰पू॰ के बाबिल के राजा बागदाद पर पड़ा है। यह नगर ४,००० वर्ष पहले पश्चिमी यूरोप और सुदूर पूर्व के देशों के बीच, समुद्री मार्ग के आविष्कार के पहले कारवाँ मार्ग का प्रसिद्ध केंद्र था तथा नदी के किनारे इसकी स्थिति व्यापारिक महत्व रखती थी। मेसोपोटामिया के उपजाऊ भाग में स्थित बगदाद वास्तव में शांति और समृद्धि का केंद्र था। 9वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में यह अपने चरमोत्कर्ष पर था। उस समय यहाँ प्रबुद्ध खलीफा की छत्रछाया में धनी व्यापारी एवं विद्वान लोग फले-फूले। रेशमी वस्त्र एवं विशाल खपरैल के भवनों के लिए प्रसिद्ध बगदाद इस्लाम धर्म का केंद्र रहा है। यहाँ का औसत ताप लगभग 23 डिग्री सें. तथा वार्षिक वर्षा सात इंच हैं, अत: यहाँ खजूर तथा झाड़ियों के कुंज अधिक मिलते हैं।
यह लेख मुख्य रूप से अथवा पूर्णतया एक ही स्रोत पर निर्भर करता है। कृपया इस लेख में उचित संदर्भ डालकर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। |
बग़दाद بغداد (अरबी) بەغدا (कुर्दिश) | |||
---|---|---|---|
मेट्रोपॉलिस एवं राजधानी | |||
Mayoralty of Baghdad | |||
Top-bottom, L-R: Aerial view of the Green Zone; Haydar-Khana Mosque • Statue of Karim Qasim Iraq Museum • House of Sassoon Eskell Atraqchi for Art & cultural heritage • View over Baghdad | |||
| |||
उपनाम: शांती का नगर (City of Peace - مدينة السلام)[1] | |||
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Arab world" does not exist। | |||
निर्देशांक: 33°18′55″N 44°21′58″E | |||
Country | Iraq | ||
इराक़ी सर्कार | बग्दाद का गवर्नर | ||
Established | July 30, 762 CE | ||
संस्थापक | अल-मनसूर | ||
जिले | 11 | ||
शासन | |||
• प्रणाली | Mayor–council | ||
• सभा | Baghdad City Advisory Council | ||
• Mayor | Alaa Al-Amari | ||
क्षेत्र | 673 किमी2 (260 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 34 मी (112 फीट) | ||
जनसंख्या | |||
• अनुमान (2018) | 8,126,755[2] | ||
• दर्जा | 1st in Iraq | ||
वासीनाम | बग़दादी | ||
समय मण्डल | Arabian Standard Time (यूटीसी+3) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | No DST (यूटीसी+3) | ||
Postal code | 10001 to 10090 | ||
वेबसाइट | amanatbaghdad.gov.iq (Arabic में) |
बग़दाद(Baghdad) स्थिति : 33 डिग्री 20 मिनट उत्तर अक्षांश तथा 44 डिग्री 25मिनट पूर्वी देशान्तर। इराक में फारस की खाड़ी से 250 मील दूर, दजला नदी के किनारे, सागरतल से 120 फुट की ऊँचाई पर स्थित। इस की जनसंख्या दस लाख है। <