बनानाल द्वीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
बनानाल ब्राज़ील देश के टोकाचिस प्रांत में स्थित एक बड़े आकार का नदी द्वीप है जो अरग्वाइया नदी की जलधारा के दो हिस्सों में बँट कर बहने के कारण निर्मित है। नदी की मुख्य धारा द्वीप के पश्चिम से तथा पतली धारा इसके पूरब से होकर बहती है और द्वीप की अधिकतम चौड़ाई लगभग 55 किलोमीटर है।[2]
सामान्य तथ्य भूगोल, अवस्थिति ...
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | टोकाचिस राज्य, ब्राज़ील |
निर्देशांक | 11°20′S 50°41′W |
क्षेत्रफल | 19,162.25 km2 (7,398.586 sq mi) |
क्षेत्रफल दर्जा | 49वाँ |
प्रशासन | |
ब्राज़ील | |
अभिहीत: | 4 October 1993[1] |
बंद करें
द्वीप की तट रेखा की लंबाई 350 किलोमीटर (220 मील) है और अधिकतम चौड़ाई 55 किलोमीटर (34 मील)[3] तथा इसका कुल क्षेत्रफल 19,162.25 वर्ग किलोमीटर है।[2] इस प्रकार यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप है और ऐसे नदी द्वीपों में, जिनकी सीमा समुद्र को नहीं छूती, सबसे बड़ा है।[4]
यह एक संरक्षित द्वीप है जो रामसर स्थलों में शामिल है।[1]