Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बसरा इराक का तीसरा सबसे बड़ा नगर एवं महत्वपूर्ण बंदरगाह है। यह बसरा प्रान्त की राजधानी और इराक की आर्थिक राजधानी भी है। [3] फारस की खाड़ी से 75 मील दूर तथा बगदाद से 280 मील दूर दक्षिण-पूर्वी भाग में दज़ला और फरात नदियों के मुहाने पर बसा हुआ है। स्थिति - 30 डिग्री 30मिनट उत्तरी अक्षांश तथा तथा 47 डिग्री 50 मिनट पूर्वी देशान्तर। 2012 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 2.5 मिलियन थी।[2]
बसरा البَصرة | |
---|---|
शहर | |
बसरा शहर | |
उपनाम: पूरब का वेनिस[1] | |
निर्देशांक: 30°30′N 47°49′E | |
देश | इराक |
प्रशासनिक | बसरा राज्यपाल |
स्थापना | 636 ईश्वी |
शासन | |
• प्रणाली | मेयर-काउंसिल |
• महापौर | असद अल ईदानी |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 50-75 किमी2 (21 वर्गमील) |
• महानगर | 181 किमी2 (70 वर्गमील) |
ऊँचाई | 5 मी (16 फीट) |
जनसंख्या (2017)[2] | |
• शहर | 21,50,000 |
• महानगर | 28,50,000 |
समय मण्डल | +3 जीएमटी |
दूरभाष कोड | (+964) 40 |
वेबसाइट | http://www.basra.gov.iq/ |
बसरा से देश की 90 प्रतिशत वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। यहाँ से ऊन, कपास, खजूर, तेल, गोंद, गलीचे तथा जानवर निर्यात किए जाते हैं। जनसंख्या में अधिकांश अरब, यहूदी, अमरीकी, ईरानी तथा भारतीय हैं।
636 ईसा बाद इस शहर का सर्वप्रथम खलीफा उमर ने बसाया था। "अरेबियन नाइट्स" नामक पुस्तक में इसकी संस्कृति, कला, तथा वाणिज्य के विषय में बड़ा सुंदर वर्णन किया गया है। सन् 1868 में तुर्कों के अधिकार करने पर इस नगर की अवनति होती गई। लेकिन ब्रिटेन का अधिकार जब प्रथम विश्वयुद्ध में हुआ उस समय उन्होंने इसको एक अच्छा बंदरगाह बनाया और कुछ ही समय में यह इराक का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह बन गया। यहाँ ज्वार के समय 26 फुट ऊपर तक पानी चढ़ता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.