बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश
From Wikipedia, the free encyclopedia
बांग्लादेश के मुख्या न्यायाधीश या प्रधान विचारपति(बांग्ला: বাংলাদেশের প্রধান বিচারপতি ), बांग्लादेश का सर्वोच्च न्यायिक पद है। वे देश की न्यायिक प्रणाली के प्रमुख एवं बांग्लादेश की उच्चतम न्यायालय के प्रमुख होते हैं। वे सर्वोच्च न्यायालय के तमाम न्यायाधीशों के प्रमुख होने के साथ साथ, बांग्लादेश की पूरी न्यायिक व्यवस्थापिका एवं तमाम अधिनस्त न्यायालयों के भी प्रमुख होते हैं। उन्हें बांग्लादेश के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। परम्परानुसार, सर्वोच्च अदालत के वरिष्ठताम् पदस्थ न्यायाधीश पर यह पद निहित किया जाता है।
यह सुझाव दिया जाता है कि बांग्लादेश की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण की सूची का इस लेख में विलय कर दिया जाए। (वार्ता) जुलाई 2021 से प्रस्तावित |
यह सुझाव दिया जाता है कि बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीशगण की सूची का इस लेख में विलय कर दिया जाए। (वार्ता) जुलाई 2021 से प्रस्तावित |
मुख्य न्यायाधीश, बांग्लादेश | |
---|---|
पदस्थ उबैयदुल हासान २६ सितम्बर २०२३ से | |
शैली | माननीय |
आवास | ढाका, बांग्लादेश |
नियुक्तिकर्ता | बांग्लादेश के राष्ट्रपति |
उद्घाटक धारक | अबु सादत मुहम्मद सयम |
गठन | १९७२ |
वेबसाइट | supremecourt.gov.bd |
सर्वोच्च न्यायालय के मुखिया होने के नाते वे, न्यायलय के कार्यों में अहम् भूमिका निभाते हैं। न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पदोन्नति एवं न्यायलय के अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उच्च न्यायालय विभाग के अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा उनकी स्थायी रूप से नियुक्ति एवं उच्च न्यायालय विभाग से अपीलीय विभाग में पदोन्नति, राष्ट्रपति द्वारा, मुख्यन्यायाधीश की सलाह पर होता है। वे बांग्लादेश की सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय विभाग में मुकदमों की सुनवाई के लिए बैठते हैं।