बाबुराम भट्टराई
From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ॰ बाबुराम भट्टराई नेपाल के ३५वें प्रधानमन्त्री रह चुके हैं। नेपालमे गणतन्त्र आनेके बाद हुई संविधान सभाकि चुनावमे सबसे ज्यादा मत और मतान्तरसे विजयी होनेवाले माओवादी सभासद् डॉ॰बाबुराम भट्टराई हैं। उन्होने ४६ हजार २ सौ ७२ मत पाकर कांग्रेसके नेता चन्द्रप्रसाद न्यौपानेको ४० हजार मतकि अन्तरसे पराजित किया था। उनका जन्म नेपाल के गोर्खा जिले में 26 मई 1954 में हुआ था।
सामान्य तथ्य राष्ट्रपति, पूर्व अधिकारी ...
बाबुराम भट्टराई | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण भाद्र ११, २०६८ | |
राष्ट्रपति | रामवरण यादव |
---|---|
पूर्व अधिकारी | झलनाथ खनाल |
उत्तराधिकारी | खिलराज रेग्मी |
जन्म | 26 मई 1954 (1954-05-26) (आयु 69) बेलबास,गोरखा जिल्ला, नेपाल |
राजनैतिक पार्टी | नेपाल समाजवादी पार्टी |
विद्या अर्जन | अमृत साइन्स कॉलेज चण्डीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर स्कूल अफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय |
बंद करें
बाबूराम भट्टराई राजनीतिक बुलंदियों पर पहुंचने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। वामपंथी राजनीति में शामिल होने से पहले वे अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
प्रधानमंत्री पद के लिए २८ अगस्त को हुए मतदान में वे चुनाव जीत गए। 57वर्षिय वे नेपाल के 35वें प्रधानमंत्री बने।