बारामूला ज़िला (Baramulla district), जिसे कश्मीरी भाषा में वरमूल (ورمول) कहते हैं, भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय बारामूला नगर है, और गुलमर्ग का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी इसी ज़िले मे स्थित है।[1][2]
बारामूला ज़िला Baramulla district ضلع ورمول वरमूल ज़िला | |
---|---|
जम्मू और कश्मीर का ज़िला | |
गुलमर्ग का स्की रिज़ोर्ट | |
जम्मू और कश्मीर में स्थिति | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
मुख्यालय | बारामूला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4243 किमी2 (1,638 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,08,039 |
• घनत्व | 240 किमी2 (620 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 64.63% |
• लिंगानुपात | 885 ♀/ 1000 ♂ |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वाहन पंजीकरण | JK-05 |
वेबसाइट | baramulla |
नामोत्पत्ति
"बारामूला" नाम संस्कृत के "वराहमूल" से उत्पन्न हुआ है और आज भी कश्मीरी भाषा में "वरमूल" कहलाता है। "वराह" का अर्थ (जंगली) सूअर होता है और "मूल" का अर्थ उसका पैना दांत है।[3] मान्यता है कि कश्मीर घाटी आदिकाल में एक सतिसर (या सतिसरस) नामक झील के नीचे डूबी हुई थी, जिसमें जलोद्भव नामक जल-राक्षस रहकर भय फैलाता था। भगवान विष्णु ने एक भीमकाय वराह का रूप धारण कर के आधुनिक बारामूला के पास झील को घरेने वाले पहाड़ों पर अपने लम्बे दाँत से प्रहार करा। इस से बनने वाली दरार से झील का पानी बह गया और कश्मीर वादी उभर आई और वास-योग्य बन गई।[4]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand in your browser!
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.