बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य (Balaram Ambaji Wildlife Sanctuary) भारत के गुजरात राज्य के बनासकांठा ज़िले में पश्चिम बनास नदी और साबरमती नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित वन्य अभयारण्य है। अभ्यारण्य में से बालाराम नदी बहती है। इसकी स्थापना 7 अगस्त 1989 को की गई थी। अभयारण्य की सीमाएँ राजस्थान राज्य पर लगती हैं।[1][2]
बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Balaram Ambaji Wildlife Sanctuary બાલારામ અંબાજી વન્યજીવ અભયારણ્ય | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | बनासकांठा ज़िला, गुजरात, भारत |
निकटतम शहर | पालनपुर |
निर्देशांक | 24.3561°N 72.6427°E |
क्षेत्रफल | 542.08 वर्ग किमी |
स्थापित | 7 अगस्त 1989 |
शासी निकाय | गुजरात सरकार वन विभाग |
अभयारण्य में वनस्पति की 483 जातियाँ अनुमानित की गई हैं। इनमें से 10 जातियाँ निचले पौधों की, 40 भिन्न प्रकार की घास की, 49 लताओं की, 58 क्षुप की, 107 वृक्षों की और 219 जड़ी बूटीयों की हैं। इनमें से कुछ औषधीय गुणों वाली भी हैं।
यहाँ मिलने वाले स्तनधारियों में स्लोथ रीछ, धारीदार लकड़बग्घा, भारतीय तेन्दुआ, नीलगाय, भारतीय सेही, भारतीय लोमड़ी, छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव, बिज्जू और भारतीय पैंगोलिन सम्मिलित हैं। सरीसृपों में विषैले और विषहीन साँप, भारतीय कछुआ और गोह हैं।[1]
अक्तूबर से मई का समय यहाँ पर्यटन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह अम्बाजी से पालनपुर जाने वाले मार्ग पर आता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.