Loading AI tools
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भगवंत सिंह मान (जन्म 17 अक्टूबर 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से २०१४ के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी [[पंजाब पीपल्स पार्टी]
इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।
|
भगवंत मान | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 16 मार्च 2022 | |
पूर्वा धिकारी | चरणजीत सिंह चन्नी |
पद बहाल 16 मई 2014 – 15 मार्च 2022 | |
पूर्वा धिकारी | विजय इंदर सिंगला |
चुनाव-क्षेत्र | संगरूर |
जन्म | 17 अक्टूबर 1973 सतौज, संगरूर जिला, पंजाब |
जन्म का नाम | जुगनू,(भंता) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | आम आदमी पार्टी (२०१४-वर्तमान) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (२०१२-२०१४) |
पेशा | राजनेता, समाज सेवी, हास्य कलाकार, गायक, अभिनेता |
धर्म | जट्ट सिख |
भगवन्त का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महा विध्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
भगवन्त मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी | राजनीति में आने से पहले भगवन्त मान को आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखा होगा | वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे | वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं [1]|
7 जुलाई 2022 को भगवन्त मान शादी के बन्धन में बन्ध गये हैं | डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई है | यह मान की दूसरी शादी है | पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था | दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे | उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं | गुरप्रीत कौर भगवन्त मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी[2] |
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 जुलाई 2022 को अपनी नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद मान का यह पहला अमृतसर दौरा था। मान ने स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका। दो सिख ग्रन्थियों ने नव दम्पती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया। मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है
मान मई 2014 से पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं [3]| 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. मार्च 2014 में, मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की |
2019 आम चुनावों में मान को संगरूर से लगातार दूसरी बार जीत मिली. वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे |[4]
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है | उनका यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में हुआ | उन्होंने 48 साल की उम्र में शपथ ली जिसके कारन वह पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं [5]
भगवंत मान ने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव धुरी से लड़ा था जहां उनकी 58,206 वोटों से ऐतिहासिक जीत हुई थी। दरअसल, पंजाब में वोटिंग से पहले 15 फरवरी को पंचायत आजतक हुई थी। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों शामिल हुए थे इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मान साहब कम से कम 51 हज़ार वोटों से जीतेंगे | इस दौरान केजरीवाल ने एक कागज पर लिखकर दिया था कि चन्नी साहब दोनों सीट हार रहे हैं |[6]
वर्ष | एल्बम | रिकोर्ड लेबल |
---|---|---|
2013 | कुल्फी गरम गरम 2 | अमर ऑडियो |
2009 | जस्ट लाफ बाकी माफ | ऍम सिरीज |
2007 | हास हास के | टी-सीरीज़ |
2005 | भगवंत मान मोस्ट वांटेड | क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स |
2004 | की मैंने झूठ बोला | टी-सीरीज़ |
2003 | सावधान! आगे भगवंत मान | टी-सीरीज़ |
2002 | भगवंत मान फुल स्पीड | टी-सीरीज़ |
2001 | भगवंत मान नॉन-स्टॉप | टी-सीरीज़ |
2001 | भगवंत मान हाज़िर हो | टी-सीरीज़ |
2000 | सद्दी बिली शानू मियां | टी-सीरीज़ |
2000 | भगवंत मान 420 | सन म्यूज़िक |
1999 | लल्लू करे क्वालियाँ | टी-सीरीज़ |
1998 | गुस्ताखी माफ़ी | टी-सीरीज़ |
1997 | रुकावट का खेद है | टी-सीरीज़ |
1997 | खारियां-खारियां | टिप्स |
1996 | कुर्सी रानी | टिप्स |
1995 | जगदे रहो | पेरिटोन |
1995 | दक्का स्टार्ट | टी-सीरीज़ |
1995 | पंज दुनी वीह | टी-सीरीज़/ऍमटीएल/एएमसी |
1994 | कोको दे बच्चे मम्मी डैडी मुर्दाबाद |
टी-सीरीज़ एएमसी यूनाइटेड स्टेट्स |
1994 | बोल मदारी बोल | पेरिटोन |
1994 | मिठियां मिर्चा | टी-सीरीज़ एमटीएल कनाडा |
1993 | कुल्फी गरमा -गरम | टी-सीरीज़ एमटीएल कनाडा |
1992 | गोबी दीऐ कँचीऐ वपारने | क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स |
भगवंत मान की बेटी सीरत ने उन पर अपने और अपनी मां के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने, शराब पीने, आदतन झूठ बोलने और नशे की हालत में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें सीएम मान कहकर बुलाएंगी क्योंकि वह उनके द्वारा 'पापा' कहलाने का अधिकार बहुत पहले ही खो चुके हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.