भारत में ईसाई धर्म
From Wikipedia, the free encyclopedia
माना जाता है कि भारत में ईसाई धर्म की शुरुवात ईसा मसीह के बारह मूल धर्मदूतों में से एक थॉमस के सन ५२ में केरल में आने के बाद हुई। विद्वानों की सहमति है कि ईसाई धर्म निश्चित तौर पर ६वीं शताब्दी ईस्वी से भारत में स्थापित हो गया था। भारत की २०११ की जनगणना मे मुताबीक २.॰३% जनसंख्या ईसाई धर्म की है, जो की लगभग २ करोड़ ७० से ज्यादा होती है।