मध्य थाईलैण्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
मध्य थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो चाओ फ्रया नदी के मैदानी क्षेत्र पर विस्तृत है। यह ईसान क्षेत्र (पूर्वोत्तरी क्षेत्र) से फेत्चबुन पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। पश्चिम में यह बर्मा से तेनासेरिम पहाड़ियों द्वारा अलग किया जाता है। यह पुराने समय में अयुथया राज्य का केन्द्र था और आज भी थाईलैण्ड का सर्वाधिक आबादी वाला इलाक़ा है। राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक इसी क्षेत्र में है।[1]