![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/06/Marwadi_Husband_and_Wife_in_Traditional_Attire_Rajasthan_India.jpg/640px-Marwadi_Husband_and_Wife_in_Traditional_Attire_Rajasthan_India.jpg&w=640&q=50)
मारवाड़ी
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के निवासी। / From Wikipedia, the free encyclopedia
मारवाड़ी भारत की एक प्रमुख जाति है, जो भारत के राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से निकला दक्षिण एशियाई जातीय-समूह हैं। इनकी भाषा, जिसे मारवाड़ी भी कहा जाता है, राजस्थानी भाषा का अंग है। गुजराती भाषा से मिलती-जुलती है।
सामान्य तथ्य विशेष निवासक्षेत्र, भारत ...
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
भारत | भारत भर में फैले हैं मूलतः राजस्थान से |
नेपाल | 51,443[1] Terai region and Kathmandu Valley[2] |
भाषाएँ | |
मारवाड़ी भाषा तथा राजस्थानी | |
धर्म | |
हिन्दू तथा जैन[उद्धरण चाहिए] | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
राजस्थानी लोग |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/06/Marwadi_Husband_and_Wife_in_Traditional_Attire_Rajasthan_India.jpg/640px-Marwadi_Husband_and_Wife_in_Traditional_Attire_Rajasthan_India.jpg)
मारवाड़ी राजपूत साम्राज्यों के काल से ही मारवाड़ रियासत के लोग अंतर्देशीय व्यापारियों के रूप में और बाद में औद्योगिक उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में निवेशकों के रूप में एक बेहद सफल व्यापारिक समुदाय रहा है। आज, वे देश के कई बड़े मीडिया समूहों को नियंत्रित करते हैं। हालांकि आज ये समुदाय पूरे भारत और नेपाल में फैल गया, लेकिन ऐतिहासिक रूप से ये कलकत्ता और मध्य और पूर्वी भारत के पहाड़ी इलाकों में सबसे अधिक केंद्रित थे। मारवाड़ी को एक जाति के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। यह जाति वैश्य की उपजाति के रूप में ही मान्य है।