मिकोयान मिग-27
From Wikipedia, the free encyclopedia
मिकोयान मिग-27 (अंग्रेज़ी: Mikoyan MiG-27, रूसी: Микоян МиГ-27) एक रुसी लड़ाकू विमान है। मूल रूप से इसे सोवियत संघ में मिकोयान-गुरेविच ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया था। बाद में लाइसेंस पर भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा बहादुर विमान के रूप में भी इसे निर्मित किया गया था। यह मिकोयान-गुरेविच मिग-23 लड़ाकू विमानों पर आधारित है लेकिन मिग-23 के विपरीत यह एयर-टू-ग्राउंड हमले करने के लिए अनुकूलित है। मिग-27 का रूस के बाहर व्यापक उपयोग नहीं देखा गया है। चूंकि ज्यादातर देशों ने मिकोयान-गुरेविच मिग-23बीएन और सुखोई एसयू-22 का विकल्प चुना है। यह ग्राउंड अटैक की भूमिका में भारतीय, कज़ाख और श्रीलंका के एयर फोर्स मे अभी भी सेवा में मे बना हुआ है। सभी रूसी और यूक्रेनी मिग-27 सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
सामान्य तथ्य प्रकार, उत्पादक ...
मिग-27 | |
---|---|
भारतीय वायुसेना का मिग-27 | |
प्रकार | आक्रमण विमान, लड़ाकू बमवर्शक |
उत्पादक | मिकोयान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स |
प्रथम उड़ान | 20 अगस्त 1970 |
आरंभ | 1975 |
स्थिति | सेवा मे |
प्राथमिक उपयोक्तागण | सोवियत वायु सेना रुसी वायु सेना, भारतीय वायुसेना |
निर्मित | 1970–1986 |
निर्मित इकाई | 1,075[1] |
से विकसित किया गया | मिकोयान-गुरेविच मिग-23 |
बंद करें