मॉन्ट्रियल
From Wikipedia, the free encyclopedia
मॉन्ट्रियल (/ˌmʌntriˈɔːl/ MUN-tree-AWL; औपचारिक रूप से Montréal, French: [mɔ̃ʁeal] ( सुनें)) कनाडा का एक बहुत बड़ा, सुंदर, मुख्य और एक प्रमुख शहर है। यह शहर क्यूबेक प्रांत मे बसा सबसे बड़ा शहर है। मॉन्ट्रियल ऊँची इमारतों से भरा हुआ है जोकि यहाँ का डाउनटाउन कहलाया जाता है। इस शहर मे बहुत से दर्शनीय स्थल है जो हर साल करोड़ों लोगो को आकर्षित करते हैं। यहाँ की मुख्य भाषा फ्रेंच है पर फिर भी 70 से 80 प्रतिशत लोग फ्रेंच और अंग्रेज़ी दोनों भाषाएँ बोलते हैं। मॉन्ट्रियल की मेयर वैलरी प्लांटे हैं।[4] इस शहर का केंद्र मॉन्ट्रियल द्वीप पर है जिससे इसे यह नाम भी प्राप्त हुआ है। मॉन्ट्रियल राष्ट्रीय राजधानी ओटावा से 196 कि॰मी॰ (643,000 फीट) पूर्व में, और प्रांतीय राजधानी क्यूबेक शहर से 258 कि॰मी॰ (846,000 फीट) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
मॉन्ट्रियल Ville de Montréal | |||
---|---|---|---|
ऊपर से नीचे, बाए से दाए: डाउनटाउन मॉन्ट्रियल का क्षितिज, पुराना मॉन्ट्रियल, नोत्रे-दाम बेसिलिका, मॉन्ट्रियल का पुराना बंदरगाह, सेंट जोसेफ़ का वक्तृत्व, ओलंपिक स्टेडियम | |||
| |||
ध्येय: Concordia Salus ("सद्भाव से कल्याण") | |||
मॉन्ट्रियल और इसकी नगर पालिकाएँ | |||
देश | कनाडा | ||
प्रांत | क्यूबेक | ||
क्षेत्र | मॉन्ट्रियल | ||
शुरुआत | 1642 | ||
स्थापित | 1832 | ||
शासन | |||
• महापौर | डेनिस कोडरी | ||
• भाषा | फ्रेंच (आधिकारिक) | ||
क्षेत्र[1][2][3] | 365.13 किमी2 (140.98 वर्गमील) | ||
• नगरीय | 1677 किमी2 (647 वर्गमील) | ||
• महानगर | 4259 किमी2 (1644 वर्गमील) | ||
अधिकतम उच्चता | 233 मी (764 फीट) | ||
निम्नतम उच्चता | 6 मी (20 फीट) | ||
जनसंख्या (2006)[1][2][3] | |||
• शहर | 1,620,693 (द्वितीय पद पर) | ||
• घनत्व | 4439 किमी2 (11496 वर्गमील) | ||
• महानगर | 33,16,615 | ||
• महानगर | 36,35,571 | ||
• Demonym | Montrealer (अंग्रेज़ी), Montréalais / Montréalaise (फ्रेंच) | ||
समय मण्डल | पूर्व (EST) (यूटीसी-5) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EDT (यूटीसी-4) | ||
Postal code span | H | ||
दूरभाष कोड | (514) और (438) | ||
वेबसाइट | Ville de Montréal |
क्यूबेक के आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय केंद्र, शहर में 400 से अधिक प्रधान कार्यालय और कई औद्योगिक समूह हैं। इसे दुनिया में "सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर" और "कनाडा का विश्वविद्यालय महानगर" माना जाता है[5] 2016 में मॉन्ट्रियल की आबादी 17,04,694 थी जबकि शहरी संकुलन की आबादी थी 19,42,247 लोगों की। फ्रेंच इस शहर की औपचारिक भाषा है[6][7] मगर 2016 में यह सिर्फ 53.7 प्रतिशत लोगों की ही मातृभाषा थी; 18.2% प्रतिशत लोग सिर्फ अंग्रेज़ी बोलते थे, जहाँ 18.7 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा न तो अंग्रेज़ी थी और न ही फ्रेंच। 9.4 प्रतिशत लोग फ्रेंच, अंग्रेज़ी और अपने स्थानीय भाषा के एक मिश्रण भाषा का उपयोग करते थे। मगर फिर भी 87.4 प्रतिशत लोग अपने आप को फ्रेंच में धाराप्रवाह मानते थे।