राजनाथ सिंह
भारत के रक्षा मंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
राजनाथ सिंह (उच्चारण सहायता·सूचनाजन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वे भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, कर्म भूमि मिर्जापुर रही पर, शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। राजनाथ सिंह 17वीं लोकसभा में भाजपा के उपनेता हैं। राजनाथ सिंह भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री हैं।
सामान्य तथ्य राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री ...
राजनाथ सिंह | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण ३१ मई २०१९ | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
पूर्वा धिकारी | निर्मला सीतारमण |
पद बहाल २६ मई २०१४ – ३१ मई २०१९ | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
पूर्वा धिकारी | सुशील कुमार शिंदे |
उत्तरा धिकारी | अमित शाह |
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष | |
पद बहाल 23 जनवरी 2013 – 09 जुलाई 2014 | |
पूर्वा धिकारी | नितिन गडकरी |
उत्तरा धिकारी | अमित शाह |
पद बहाल 24 दिसम्बर 2005 – 24 दिसम्बर 2009 | |
पूर्वा धिकारी | लाल कृष्ण आडवाणी |
उत्तरा धिकारी | नितिन गडकरी |
पद बहाल 2000–2002 | |
पूर्वा धिकारी | राम प्रकाश गुप्ता |
उत्तरा धिकारी | मायावती |
चुनाव-क्षेत्र | हैदरगढ़ |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण १६ मई २०१४ से | |
चुनाव-क्षेत्र | लखनऊ |
जन्म | 10 जुलाई 1951 (1951-07-10) (आयु 72) भभौरा, चंदौली जिला, उत्तर प्रदेश, भारत |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | सावित्री सिंह |
बच्चे | 2 पुत्र 1 पुत्री |
शैक्षिक सम्बद्धता | गोरखपुर विश्वविद्यालय |
पेशा | भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के.बी कॉलेज मिर्जापुर उत्तर प्रदेश |
जालस्थल | राजनाथ सिंह का आधिकारिक जालस्थल |
बंद करें