रायपुर
From Wikipedia, the free encyclopedia
रायपुर (Raipur) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी है और रायपुर ज़िले का मुख्यालय है। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राज्य का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यापारिक केन्द्र है।[3][4] छत्तीसगढ़ के विभाजन के पूर्व रायपुर मध्य प्रदेश राज्य का अंग था।[5] रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 मे भारत का 6वां सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।[6]
सामान्य तथ्य रायपुर Raipur, देश ...
रायपुर Raipur | |
---|---|
निर्देशांक: 21.25°N 81.63°E / 21.25; 81.63 | |
देश | भारत |
प्रान्त | छत्तीसगढ़ |
ज़िला | रायपुर ज़िला |
शासन | |
• प्रणाली | नगरपालिका |
• सभा | रायपुर नगर निगम |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 226 किमी2 (87 वर्गमील) |
ऊँचाई | 298.15 मी (978.18 फीट) |
जनसंख्या (2011)[1] | |
• शहर | 10,10,087 |
• घनत्व | 4,500 किमी2 (12,000 वर्गमील) |
• महानगर[2] | 11,22,555 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, छत्तीसगढ़ी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 492001-22, 493111-211 |
वाहन पंजीकरण | CG-04 |
UN/LOCODE | IN RPR |
वेबसाइट | www |
बंद करें
रायपुर को व्यापार के लिए देश के सबसे अच्छे शहरों मे से एक माना जाता है। रायपुर खनिज संपदा से भरपूर है। यह देश मे स्टील एवं लोहे के बड़े बाजारों मे से एक है। लगभग 200 स्टील रोलिंग मिल, 195 स्पन्ज आयरन प्लांट, कम से कम 6 स्टील प्लांट, 60 प्लाइवुड कारखाने, 35 फेरो-अलॉय प्लांट, और 500 कृषि उद्योग हैं। रायपुर मे 800 से अधिक राइस मिल प्लांट हैं।[7]