![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e3/Mustela_nivalis_-British_Wildlife_Centre-4.jpg/640px-Mustela_nivalis_-British_Wildlife_Centre-4.jpg&w=640&q=50)
रासू
From Wikipedia, the free encyclopedia
रासू या वीज़ल (अंग्रेज़ी: weasel) एक छोटा मांसाहारी स्तनधारी जानवर है जो दिखने में नेवले जैसा लगता है हालांकि इसकी नसल काफ़ी भिन्न है। यह पतले और लम्बे आकार का होता है और इसकी छोटी टाँगे होती हैं। यह तेज़ी से हिल सकता है और बहुत निपुण शिकारी होता है जो छोटे जानवरों को अपना ग्रास बनाता है। अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और उनके इर्द-गिर्द के द्वीपों को छोड़कर यह दुनियाभर में मिलता है।[1][2]
सामान्य तथ्य रासू (वीज़ल), वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
रासू (वीज़ल) | |
---|---|
![]() | |
लीस्ट रासू | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा |
वर्ग: | स्तनधारी |
गण: | मांसाहारी |
कुल: | मस्टेलिडाए |
उपकुल: | मस्टेलिनाए |
वंश: | मस्टेला लीनियस, 1758 |
जातियाँ | |
Mustela africana |
बंद करें